Friday, July 4, 2014

शिवानी और अन्‍य महिला साथियों को मालिकों के गुंडों द्वारा ''उठा लेने'' और तेजाब फेंकने की खुली धमकियां



शिवानी और अन्‍य महिला साथियों को मालिकों के गुंडों द्वारा ''उठा लेने'' और तेजाब फेंकने की खुली धमकियां
आज वजीरपुर से अशोक विहार स्थित डीएलसी कार्यालय जाते हुए मज़दूरों के जुलूस में चल रही गरम रोला मज़दूर समिति की कानूनी सलाहकार शिवानी और अन्‍य महिला साथियों को आज मालिकों के भाड़े के गुंडे ''उठा लेने'' और तेजाब फेंकने की खुली धमकियां दे रहे थे। बाइक से जुलूस के पास आकर ये गुंडे उन्‍हें धमकियां दे रहे थे और पुलिस के लोग इधर-उधर देख रहे थे। इनमें से एक को मज़दूरों ने पहचाना जो वजीरपुर की बस्‍ती में रहने वाला असलम नाम का छुटभइया गुंडा है। मज़दूरों ने तय फैसले के मुताबिक कानून अपने हाथ में लेने का कोई काम नहीं किया ता‍कि ऐसे ही किसी बहाने की ताक में लगी पुलिस को लाठियां भांजने और अगुआ मज़दूरों तथा कार्यकर्ताओं को उठा लेने का कोई मौका न मिले। ये सारी हरकतें मालिकों की बौखलाहट को बता रही हैं।

No comments:

Post a Comment