Twitter

Follow palashbiswaskl on Twitter

Wednesday, July 31, 2013

हिंदी के लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, संस्‍कृतिकर्मियों और पाठकों का सामूहिक बयान

हिंदी के लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों,

संस्‍कृतिकर्मियों और पाठकों का सामूहिक बयान

हम हिंदी के लेखक, कवि, बुद्धिजीवी, सांस्कृतिक कार्यकर्ता, ब्लॉगर, पत्रकार और इंटरनेट पर सक्रिय पाठक देश के समक्ष उपस्थित तमाम चुनौतियों पर एतद्द्वारा अपना पक्ष रख रहे हैं तथा सम्बंधित सरकारों/अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगे प्रस्तुत कर रहे है. यह कोई सांगठनिक कार्यवाही न होकर एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में हमारी सामूहिक कार्यवाही है.

१- हम उत्तराखंड में आई भयावह प्राकृतिक आपदा पर गहरा शोक प्रकट करते हैं और उत्तराखंड की राज्य सरकार तथा संघीय सरकार से मांग करते हैं कि न सिर्फ़ पीड़ितों को मुआवज़ा दिलाया जाय, पुनर्वास की पूरी व्यवस्था करे बल्कि पहाड़ों पर विकास के नाम पर अंधाधुंध निर्माण और लूट की व्यवस्था पर गंभीर पुनर्विचार करते हुए पर्यावरण के अनुकूल नई नीतियाँ बनाए जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृति को रोका जा सके.

२- हम बिहार में विषाक्त मध्याह्न भोजन के चलते हुई बच्चों की दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक और क्षोभ प्रकट करते हैं. यह किसी भी सभ्य समाज के लिए एक शर्मनाक घटना है. हमारे प्रशासन इतने नाकाबिल, नाकारा और असंवेदनशील हो चुके हैं कि इस तरह बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करते भी नहीं चूकते. हम बिहार की राज्य सरकार तथा संघीय सरकार से यह मांग करते हैं कि इस घटना की पूरी जाँच करा दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा तो दी ही जाय साथ ही मध्याह्न भोजन का बजट बढाया जाय ताकि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पोषक आहार मिल सके और इस योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए शीघ्र आवश्यक क़दम उठाये जाए. साथ ही हम देशभर में एक समान शिक्षा की नीति बनाने तथा इस क्षेत्र में निजीकरण पर रोक लगाने की मांग करते हैं.

३- हम छत्तीसगढ़ में सोनी सोरी के मामले में हो रही न्याय में देरी के प्रति गहरी चिंता प्रकट करते हैं तथा माननीय उच्च न्यायालय से यह अपील करते हैं कि इस मामले में जल्दी से जल्दी और न्यायपूर्ण फ़ैसला सुनाया जाय. हम छत्तीसगढ़ सरकार तथा संघीय सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाय तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय.

४- हम कश्मीर में ज़ारी हालिया हिंसा पर गंभीर चिंता प्रकट करते हैं तथा कश्मीर की राज्य सरकार व संघीय सरकार से मांग करते हैं कि कश्मीर नीति पर पुनर्विचार करते हुए ऐसे प्रयास किये जाँय कि न सिर्फ़ घाटी में शान्ति स्थापित हो बल्कि कश्मीर से विस्थापित जन के पुनर्वास के लिए माहौल भी बनाया जा सके. हम घाटी के हिंसा पीड़ित लोगों के लिए और कश्मीर से विस्थापित जन के लिए न्याय की मांग करते हैं. हम संघीय सरकार से AFSPA पर पुनर्विचार करने की मांग करते हैं.

५- हम पूर्वोत्तर में ज़ारी हिंसा पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं कवयित्री इरोम शर्मिला के प्रति अपना समर्थन और अपनी संवेदना प्रकट करते हुए संघीय सरकार से मांग करते हैं कि उनसे बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जाय, उनकी माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाय और ऐसे हालत बनाए जाँय जिससे वह अपना अनशन समाप्त करने के लिए राज़ी हों.

६- इशरत जहाँ तथा देश भर में फर्जी मुठभेड़ के शिकार लोगों के लिए न्याय की मांग करते हैं. इस मामले में ऐसी पहलकदमी की मांग करते हैं जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. साथ ही यह मांग करते हैं कि देश भर में फर्जी मुकदमें में बंद लोगों, खासतौर पर आदिवासी, अल्पसंख्यक, तथा दलितों पर पुनर्विचार कर दोषमुक्त पाए जाने पर रिहा किया जाये .

७- इलाहाबाद में कार्यालय महालेखाकार में पदस्थ जाने-माने हिंदी के कवि यश मालवीय के अमानवीय उत्पीड़न पर अपना प्रतिरोध दर्ज कराते हैं तथा माननीय राष्ट्रपति महोदय तथा महालेखाकार महोदय से इस मामले में हस्तक्षेप करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हैं.

हस्ताक्षर (सहमति के क्रम में)

१- वीरेन्द्र यादव
२- राजेश जोशी
३- अरुण कमल
४- केशव तिवारी
५- शिरीष कुमार मौर्य
६- विमलेश त्रिपाठी
७- समर अनार्य
८- राशिद अली
९- अनघ शर्मा
१०- अभिनव श्रीवास्तव
११- कुमार अनुपम
१२- आदित्य प्रकाश
१३- अमित उपमन्यु
१४- कपिल शर्मा
१५- दिनेश राय द्विवेदी
१६- सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी
१७- अभिषेक ठाकुर
१८- आनंद कुमार द्विवेदी
१९- संदीप मील
२०- रामजी यादव
२१- पंकज मिश्रा
२२- राजेश कुमार खोबरा
२३- मनिका मोहिनी
२४- अरुण मिश्र
२५- दिगंबर ओझा
२६- हिमांशु पांड्या
२७- मनोज पाण्डेय
२८- रामजी तिवारी
२९- सचिन कुमार जैन
३०- अमलेंदु उपाध्याय
३१- शिव कुमार गांधी
३२- संज्ञा उपाध्याय
३३- निधि मेहरोत्रा
३४- आशीष मिश्रा
३५- विपिन चौधरी
३६- शैलेन्द्र श्रीवास्तव
३७- रजनीश साहिल
३८- अशोक मिश्र
३९- नूर ज़हीर
४०- अमर नदीम
४१- नीरज जैन
४२- राजेश गुप्ता
४३- सुनीता सानाढ्य पाण्डेय
४४- संदीप वर्मा
४५- मंजरी श्रीवास्तव
४६- देवयानी भारद्वाज
४७- कृष्ण कांत
४८- सौमित्र सक्सेना
४९- अमर नदीम
५०- अलका भारतीय
५१- रश्मि कीर्ति
५२- रामजी तिवारी
५३- केशव तिवारी
५४- संतोष चतुर्वेदी
५५- उमराह अज़ीज़
५६- निष्ठा सक्सेना
५७- अजन्ता देव
५८- मिथिलेश शरण चौबे
५९- मुकेश कुमार
६०- चन्दन भारद्वाज
६१- पुष्य मित्र
६२- अरुण अनिल सिंह
६३- विवेक भटनागर
६४- रोहिणी अग्रवाल
६५- गुलज़ार हुसैन
६६- जाय श्री राय
६७- अतुलेश अतुल '
६८- नीलाम्बुज सिंह
६९- विनीता मलिक
७०- आसिफ़ खान
७१- रिया सेन
७२- हरिओम राजोरिया
७३- उषा राय
७४- राकेश बिहारी
७५- देव यादव
७६- पल्लव
७७- पंकज चतुर्वेदी
७८- राजेश उत्साही
७९- कुलदीप अंजुम
८०- शम्भू यादव
८१- राजेश परेवा
८२- विजय शर्मा
८३- विनोद कुमार सिंह
८४- उद्भव मिश्र
८५- अस्स्मुरारी नंदन मिश्र
८६- प्रमोद कुमार तिवारी
८७- विमल चन्द्र पाण्डेय
८८- विनय अम्बर
८९- खुर्शीद अनवर
९०- अरविन्द चतुर्वेद
९१- लोकेश मालती प्रकाश
९२- प्रताप दीक्षित
९३- नलिन रंजन सिंह
९४- मुकुल सरल
९५- गंगा सहाय मीणा
९६- राजन विरूप
९७- मनोज कुमार झा
९८- सिद्धांत सूचित
९९- प्रेमचंद गांधी
१००- शशिकांत चौबे
१०१- अरुणाकर पाण्डेय
१०२- मलखान सिंह
१०३- महेश चन्द्र पुनेठा
१०४- नन्द किशोर नीलम
१०५- अनीता भारती
१०६- संजीव कुमार
१०७- सुधा ओम ढींगरा
१०८- मृत्युंजय प्रभाकर
१०९- अभिषेक श्रीवास्तव
११०- अभिनव आलोक
१११- कृष्णा मेनन
११२- महेंद्र मिहोन्वी
११३- सुबोध शुक्ला
११४- ओम निश्चल
११५- सविता सिंह
११६- सबा दीवान
११७- सुनील यादव
११८- नरेंद्र तोमर
११९- विशाल श्रीवास्तव
१२०- मदन कश्यप
१२१- गिरिराज किराडू
१२२- अशोक कुमार पाण्डेय
123- मंगलेश डबराल
124- विनोद कुमार तिवारी
125- अग्नि शेखर
126- आशुतोष कुमार
127- लीना मल्‍होत्रा
128- सुनील गज्‍जाणी
129- सुभ कुमार
130- रवींद्र कात्‍यायन
131- मनोहर चमोली

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Welcome

Website counter

Followers

Blog Archive

Contributors